Archive Notice: This article was originally published on 9 जनवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

17 जिलों के लिए अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र ( IMD Update ) ने आज भी हरियाणा के 17 जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। इसमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखीदादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, करनाल, गुरुग्राम, पलवल और नूंह शामिल हैं।

सिरसा, फतेहाबाद समेत 7 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट ( Cold Day Alert )

हरियाणा के मौसम से आज सुबह से ही बदलाव नजर आ रहा है। वहीँ सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखीदादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और नूंह जिले शामिल हैं। वहीं, गुरुवार को 8 जिलों में कोल्ड डे ( Cold Day Alert )जैसी स्थिति रही। यहां अधिकतम तापमान 5 डिग्री तक गिरा। इन जिलों में 12 डिग्री के आसपास या इससे नीचे तापमान दर्ज किया गया है।

शीतलहर के कारण गिरा तापमान

हरियाणा में शीत लहर के कारण दिन का तापमान लगातार गिर रहा है। आज अंबाला और हिसार में तापमान में 5.4 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। इसी तरह करनाल में पारा 4.8 डिग्री, महेंद्रगढ़ में 5.9 और रोहतक में 4.4 डिग्री तक तापमान गिर गया। इन जिलों के अलावा सिरसा, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, पानीपत, सोनीपत में तापमान में गिरावट देखी गई है।

मौसम को लेकर सरकार की एडवाइजरी जारी

बता दे की प्रदेश में बार बार बदालव के साथ सरकार भी एक्टिव है। सरकार ने वाहनों के लिए एडवाइजरी जारी की है। वाहन सवारों को 40 किमी प्रति घंटा के हिसाब से ड्राइविंग करने के आदेश हैं। रोडवेज ड्राइवरों को इसके लिए खास हिदायत दी गई है। वहीँ छोटे बच्चों और बुजर्गों को घरों से बाहर निकलते समय गर्म कपड़ों के इस्तेमाल की सलाह दी गई है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...