Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
गांव में बिजली नहीं होने के कारण यहां के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जब से मिट्टी का तेल मिलना बंद हुआ है तब से इस गांव के लोग सूरज ढलने से पहले ही खाना बनाकर सो जाते थे क्योंकि गांव में अंधेरा छा जाता था। आज भी ढेबरी के सहारे इस गांव के बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। इस पंचायत में लोगों को मोबाइल चार्ज करने में भी परेशानी आती थी।
इन सभी दिक्कतों को देखते हुए जनप्रतिनिधियों ने इसके निदान के लिए तत्कालीन विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह के पास शिकायत की थी जिसके बाद विधायक के पहलपुर गांव में बिजली की समस्या दूर हो रही है। यह दियारा क्षेत्र है इसलिए नाव पर पोल्लादकर यहां ले जाया गया और अभी फिलहाल ट्रांसफरमर लगाने का काम किया जा रहा है। 15 जनवरी से गांव में बिजली चालू कर दिया जाएगा और ग्रामीणों से आवेदन किया गया है कि सभी लोग कनेक्शन ले लें।
