Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
School Holidays: स्कूली बच्चों की एक बार फिर से मौज होने वाली है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मौनी अमावस्या को लेकर 20 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। बीच में सर्दियों की छुट्टी चल रही थी और मौनी अमावस्या को लेकर बच्चों को लगातार 4 से 5 दिनों तक छुट्टी मिलने वाली है।
मौनी अमावस्या के दिन बड़े पैमाने पर श्रद्धालु स्नान के लिए आएंगे ऐसे में प्रशासन ने स्कूल में 16 तारीख से लेकर 20 तारीख तक छुट्टियां घोषित करने का आदेश जारी किया है। बड़े पैमाने पर श्रद्धालु मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज जाएंगे जिसे देखते हुए छुट्टी घोषित किया गया है।
क्यों लिया गया यह फैसला?
प्रयागराज में बड़े पैमाने पर श्रद्धालु संगम स्नान के लिए आते हैं जिसकी वजह से भीड़ काफी ज्यादा बढ़ जाती है।इस दिन ट्रैफिक की समस्या हो सकती है और यातायात को कंट्रोल करना भी मुश्किल हो सकता है। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और उन्हें आने-जाने में कोई परेशानी ना हो इसलिए प्रशासन ने यह कदम उठाए हैं।
यह निर्णय जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के आदेश पर लिया गया है। उनके निर्देश के अनुसार जिला विद्यालय निरीक्षक पी. एन. सिंह ने आधिकारिक आदेश जारी किया है। 21 तारीख को एक बार फिर से सभी स्कूल समयबद्ध तरीके से खोल दिए जाएंगे।
