Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Gold Silver Price Update : अगर आप भी सोना चंडी खरीदना चाहते है तो बता दे की। कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है। चांदी ने एक ही दिन में 60 हजार रुपये प्रति किलो तक की भारी गिरावट दर्ज की, जबकि सोने की कीमतें भी रिकॉर्ड स्तर से गिरकर निवेशकों के लिए चिंता का विषय बन गईं। जानकारी के लिए बता दे की 29 जनवरी को ऐतिहासिक ऊंचाई छूने के बाद आज चांदी की कीमतों में अचानक बड़ी गिरावट दर्ज की गई।
सोने की कीमतों में भी तेज गिरावट
अधिक जानकारी के लिए बता दे की सोने की कीमतों में 7 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले के सत्र में सोना 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया था। शुक्रवार को दोपहर 3:43 बजे तक सोने का भाव गिरकर 1,69,652 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
4.20 लाख रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड भाव
जानकरी के लिए बता दे की एक दिन पहले ही चांदी ने 4 लाख रुपये प्रति किलो का अहम स्तर पार किया था और MCX पर यह 4.20 लाख रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड भाव तक पहुंच गई थी। लेकिन शुक्रवार को इसमें जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली।
15 फीसदी की भारी गिरावट
30 जनवरी को MCX पर चांदी की कीमतों में करीब 15 फीसदी की भारी गिरावट आई, जिसके चलते लोअर सर्किट लग गया। चांदी की कीमत लगभग 59,983 रुपये गिरकर 3,39,910 रुपये प्रति किलो पर आ गई।
रिकॉर्ड स्तर से 80 हजार रुपये सस्ती
पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 3,99,893 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी, लेकिन शुक्रवार को यह 4 फीसदी की गिरावट के साथ 3,83,898 रुपये प्रति किलो पर खुली। गुरुवार को चांदी ने 4,20,048 रुपये प्रति किलो का नया ऑल-टाइम हाई बनाया था। इस रिकॉर्ड स्तर की तुलना में अब कीमत करीब 80 हजार रुपये प्रति किलो नीचे आ चुकी है।
