Archive Notice: This article was originally published on 16 फ़रवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Gold Silver Rate Today: अगर आप आज सोने चांदी की खरीदारी करने जा रहे है , तो बता दे की सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सोने के भाव में एक बार फिर से गिरावट देखने को मिली है। पिछले हफ्ते में भी तक़रीबन 1850 रूपए की गिरावट देखने को मिली थी। वहीँ आज सोमवार को सूर्य की पहली किरण के साथ सोना सस्ता हुआ है। वहीँ चांदी की कीमतों में एकबार फिर से गिरावट दिखी है। 16 फरवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 157890 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। मुंबई में कीमत 157740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 2,400 रुपये या 1.5 प्रतिशत टूटकर 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई थी। चलिए जानते है आज देश के बड़े शहरों में सोने चांदी के नए रेट

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 144740 157890
मुंबई 144590 157740
अहमदाबाद 144640 157790
चेन्नई 144590 157740
कोलकाता 144590 157740
हैदराबाद 144590 157740
जयपुर 144740 157890
भोपाल 144640 157790
लखनऊ 144740 157890
चंडीगढ़ 144740 157890

चांदी की कीमत

सोने के साथ साथ आज चांदी की कीमतें भी गिरी है। सोमवार के दिन चांदी की कीमत 274900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 77.30 डॉलर प्रति औंस पर है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...