Archive Notice: This article was originally published on 6 फ़रवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Gold Rate Today: अगर आज आप भी सोना चांदी खरीदना चाहते है तो बता दे की आपके लिए अच्छी खबर सामने आ रही है।  सोने चांदी की कीमतों में आज भी गिरावट दर्ज की गई है। आज शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन ये गिरावट गई है।  बता दे की पिछले हफ्ते सोने चांदी की कीमतें अपने पीक पर थी। धातुओं की कीमतों ने इतिहास रच दिया था।  लेकिन वेडिंग सीजन में आमजन को राहत मिली है। आज 6 फरवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट गिरकर 154560 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। मुंबई में कीमत 154410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। वहीँ अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4826.99 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। चलिए जानते है राजस्थान समेत देशभर में लेटेस्ट गोल्ड प्राइस 

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

शहर    22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)    24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)

  • दिल्ली    141690    154560
  • मुंबई    141540    154410
  • अहमदाबाद    147240    160620
  • चेन्नई    141540    154410
  • कोलकाता    141540    154410
  • हैदराबाद    141540    154410
  • जयपुर    141690    154560
  • भोपाल    147240    160620
  • लखनऊ    141690    154560
  • चंडीगढ़    141690    154560

2026 में बढ़ेगी गोल्ड की कीमतें 

जेपी मॉर्गन ने उम्मीद जताई है कि साल के आखिर तक सोने की कीमतें 6300 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच जाएंगी। सेंट्रल बैंकों और निवेशकों की ओर से डिमांड के चलते ऐसा होगा। अनुमान है कि 2026 में सेंट्रल-बैंकों की ओर से सोने की खरीद 800 टन रह सकती है।

चांदी की कीमत

सोने की तरह शुक्रवार सुबह चांदी भी फिसली है।  बता दे की 6 फरवरी की सुबह कीमत लुढ़ककर 299900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। 30 जनवरी को चांदी का भाव 4 लाख 10 हजार  रुपये से ज्यादा था। 

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...