Archive Notice: This article was originally published on 21 नवम्बर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

डॉलर कि मजबूती से गिरा सोना

जानकारी के लिए बता दे कि राजस्थान हरियाणा -दिल्ली समेत देश के अन्य शहरों में भी सोना सस्ता हुआ है। कमजोर वैश्विक रुख और मजबूत डॉलर की वजह से सोने की डिमांड कि वजह से गोल्ड कि कीमतों में गिरावट दर्ज कि गई है। इसका असर देश के अंदर कीमतों पर भी पड़ा है। वैश्विक मोर्चे पर सोने का हाजिर भाव 4,061.53 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।चलिए जानते है 21 नवंबर को देशभर में गोल्ड का लेटेस्ट रेट

दिल्ली में आज शुक्रवार को सोने की कीमत

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 124400 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 114040 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में लेटेस्ट गोल्ड रेट

वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 113890 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 124250 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में सोने कि ताजा कीमत

इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 124250 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 113890 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 114040 124400
मुंबई 113890 124250
अहमदाबाद 113940 124300
चेन्नई 113890 124250
कोलकाता 113890 124250
हैदराबाद 113890 124250
जयपुर 114040 124400
भोपाल 113940 124300
लखनऊ 114040 124400
चंडीगढ़ 114040 124400

आने वाले दिनों में बढ़ेगी सोने कि कीमत

गोल्डमैन सैक्स ने दिसंबर 2026 तक गोल्ड के 4,900 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच जाने का अनुमान जताया है। ANZ का मानना है कि अगले साल के मध्य तक सोना 4,600 डॉलर प्रति औंस पर होगा।

चांदी की कीमत ( Silver Price Today )

जानकारी के लिए बता दे कि सोने की तरह ही चांदी के भाव में भी गिरावट है। 21 नवंबर को चांदी लुढ़ककर 164900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...