Archive Notice: This article was originally published on 20 फ़रवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Google Pixel 10a: गूगल के द्वारा अपना नया सीरीज इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। गूगल के द्वारा Google Pixel 10a स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में लॉन्च किया गया है इसके फीचर्स शानदार है और कैमरा क्वालिटी भी बेहद खास है।

इस स्मार्टफोन की कीमत ₹50000 से कम है और इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के फीचर्स भी दिए गए हैं। तो आईए जानते हैं इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से….

शुरू हुए प्री ऑर्डर्स

कंपनी के द्वारा इस स्मार्टफोन के लिए प्रीऑर्डर शुरू कर दिए गए हैं और 6 मार्च तक इसके लिए प्री ऑर्डर्स का विंडो खुला रहेगा। यह स्मार्टफोन बेहद शानदार होगा और सीधे एप्पल के आने वाले आईफोन 17eको टक्कर देगा।

परफॉर्मेंस है दमदार

गूगल के इस स्मार्टफोन का परफॉर्मेंस बेहद शानदार है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Tensor G4 प्रोसेसर दिया गया है जो की Pixel 9a में भी दिया गया था। कंपनी के द्वारा 7 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम और सॉफ्टवेयर अपडेट मुहैया कराया जाएगा यही वजह है कि लोग इसे बड़े पैमाने पर खरीदना चाहते हैं। धूल मिट्टी से बचाव के लिए भी इसमें खास फीचर्स दिए गए हैं।

कैमरा क्वालिटी है शानदार

इसकी कैमरा क्वालिटी बेहद ही शानदार है। इसमें 48 मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस दिया गया है। दूर की फोटो भी आसानी से क्लिक किया जा सकता है और इससे लिया गया फोटो बेहद साफ और शानदार होगा।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...