Archive Notice: This article was originally published on 5 जनवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

जानकारी के अनुसार, एनएचएआई (NHAI) ने पानीपत एक्सप्रेसवे के लिए गोरखपुर-बस्ती मंडल ( Panipat to Gorakhpur New Expressway 🙂 में सर्वे शुरू कर दिया है। इसमें बांसी के 37 गांवों में 16.69 किमी, मेंहदावल के 29 गांवों में 22.5 किमी, गोरखपुर तहसील सदर के 24 एवं कैंपियरगंज के 22 गांवों में 34.22 किमी एवं हाटा के 21 गांवों में 12.8 किमी सड़क की लंबाई होगी।

NHAI के द्वारा दिल्ली की एक और आईसीटी फॉर्म को कंसल्टेंट के तौर पर तैयार किया गया है। यह फार्म प्रोजेक्ट की डीपी और तैयार करेगी और साथ ही साथ जमीन का सीमांकन भी करेगी।

यूपी से हरियाणा के बीच बनेगा नया एक्सप्रेस वे

यह नया एक्सप्रेस ( Panipat to Gorakhpur New Expressway ) वे उत्तर प्रदेश से लेकर हरियाणा के पानीपत जिले तक बनेगा। इसका निर्माण होने से गोरखपुर से हरिद्वार 8 घंटे में पहुंचा जा सकता है। गोरखपुर से शामली होते हुए हरियाणा के पानीपत तक लगभग 750 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे 22 किलो को जोड़ेगा।

बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

इस एक्सप्रेसवे के बनने से कपड़ा उद्योग में काफी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। उत्तर प्रदेश के कई पिछड़े जिले सीधे कनेक्ट हो जाएंगे इससे कारोबार और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।यात्रियों को गोरखपुर पानीपत एक्सप्रेसवे का सीधा लाभ मिलेगा।

जमीन मालिकों पर बरसेगा पैसा

पानीपत से उत्तर प्रदेश के बीच बनने वाला एक्सप्रेसवे (Panipat to Gorakhpur New Expressway )उत्तर प्रदेश के साथ-साथ हरियाणा के विकास की भी कहानी लिखेगा। जमीन मालिकों के ऊपर खूब पैसा बरसेगा।

इन गांवों में होगा भू-अधिग्रहण

कैंपियरगंज के लक्ष्मीपुर (पचवारा), लक्ष्मीपुर(भारीवैसी), मखनहा, ठकुरापार, भरोहिया, गंगापार, रामपुर कैथवलिया, बेलघाट बुजुर्ग, रमवापुर, दोनफा, भइयाराम, जरहद, नयनसर, हिरुआ, बढ़या, चकमाफी, भुइधरपुर, साखी, ताल कोमर, कानापार, नीबा, कंदरखावा।

गोरखपुर सदर
बढ़नी, फुलवरिया, सियारामपुर, महराजगंज, ठाकुरपुर नंबर एक, ठाकुरपुर नंबर दो, खुटहन खास, जंगल नाकिन, जंगल डुमरी नंबर एक, रामपुर खुर्द, भिस्वा, इस्मालपुर, रामपुर बुजुर्ग, मेंहदिया, जमुनिया, पोखर भिंडा उर्फ चकदहा, समस्तपुर उर्फ मुड़िला, कोटवा, खिरिया, आराजी बरवा, रामपुर थवईपार, गंभीरपुर कम्हरिया, परशुरामपुर, सोनराइच उर्फ बड़ा गांव।

बांसी, सिद्धार्थनगर
बंजारी, बिमौआ खुर्द तप्पा पचहर, पचमोहनी, कम्हरिया, बहादुरपुर, डोड़वार शुक्ल, जमोहनी, जमोहना, भावपुर, पिपरा भइया, भटुली, बरनवार, सोनवा माफी, सुहईरनपुरवा, मुड़िला हिर्दन, छपवा, बेलवा लगुनही, पड़िया बुजुर्ग, रोहुआ, महोखवा, बनकटा, कड़जा, बचलाखोर, अकोल्ही, परसा, ढुढ़नी, मझारिया तप्पा मजोरा, मंझरिया तप्पा हाटा, नगवा तप्पा हाटा, नगवा तप्पा कुदारन, सोनखर तप्पा कुदारन, सोनखर तप्पा चंवर, सोनवलिया तप्पा कुदारन, मिश्रौलिया तौफिर, सिरसिया तप्पा मजोरा, पिपरा शुक्ल।

मेंहदावल, संतकबीरनगर
बढ़या, फेउसा, परसा माफी, परसा शुक्ल, महला, पसाई, देवकली, प्रतापपुर, जसवल, रमवापुर, खजुरा खुर्द, नचनी, समोगर, गुदरिहवा, खजुराकला, सिक्टौर माफी, कुंडवा, जमुवरिया खुर्द, जमुवरिया कला, रक्सा, भरवलिया मिश्र, कुसोना कला, जमोहरा, मुड़ली, डुमरिया बाबू, इंदरपुर, कौवाठोर, पिड़ारी कला, चितरुखिया।

कुशीनगर, हाटा
रामपुर, अगया, होलिया, रामपुर माफी, मगडिहा, सिंदुरिया विशुनपुर, घोड़ादेउर, खुरहुरिया, बलुआ, तुर्कडिहा, बिंदुआर, सहजौली, सेंदुआर, मुंडेरा, खोट्ठा, सिहुलिया, टिकर, छपिया, बेलवा खुर्द, महुअवा, अहिरौली।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...