Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
7 जनवरी 2026 को नया आदेश जारी किया गया जिसमें जिला कार्यालय में पदस्थ 12 भृत्य कर्मचारियों को जनवरी से जून 2026 तक शनिवार रविवार और अवकाश के दौरान भी कार्यालय आना होगा। सभी कर्मचारियों को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 तक ऑफिस आने के लिए कहा गया है।
महिला कर्मचारियों को भी आना होगा दफ्तर
महिला कर्मचारियों को भी अवकाश के दिनों में छुट्टियां लगाई गई है। DEO के द्वारा जारी आदेश में जिला कार्यालय में कार्यालय व्यवस्था को दृष्टिगत रखते और कार्यों को सुचारू रूप से संचालन करने का हवाला देकर यह आदेश जारी किया गया है। शनिवार रविवार के दिन देर तक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे और जो भी पेंडिंग फाइल पड़ी है उन सभी को निपटाएंगे।
आदेश जारी होने के बाद कर्मचारियों और अधिकारियों में नाराजगी देखने को मिल रही है। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक विश्वनाथ परिहार ने इसे गलत बताया है। अशोक सिंह को कई बार कॉल किया गया लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। अधिकारी और कर्मचारियों ने कहा है कि वह इसका विरोध करेंगे।
