Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
झुंझुनू जिला कलेक्टर दिनेश कुमार यादव ने बताया कि मलसीसर तहसील के ग्राम पंचायत लादूसर के राजेन्द्र प्रसाद का जम्मू कश्मीर में आतंकवादी हमले में मुकाबला करते हुए 26 अक्टूबर को रात्रि 1 बजे शहीद हो गए हैं। उन्होंने बताया कि उनका पार्थिव देह आज श्रीनगर से दिल्ली एयरलांईस के माध्यम से 3.20 बजे भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली से पार्थिव देह सड़क मार्ग से आज रात्रि तक उनके पैतिृक गांव लादूसर में पहुंचने की संभावना हैं, 28 अक्टूबर को शहीद का दाह संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
