Archive Notice: This article was originally published on 28 मार्च 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Rajasthan Weather Update : राजस्थान के मौसम में आज से बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। बता दे की मौसम की करवट से कई जिलों में जोरदार बारिश के साथ ओलावर्ष्टि की उम्मीद है। वहीँ मार्च महीने की इस गर्मी से एकबार फिर से ठंढ का एहसास होने वाला है।

बता दे की पश्चिमी विक्षोभ, जो उत्तर-पश्चिम भारत में तेजी से सक्रिय हो रहा है, ने मौसम का रूप बदल दिया है। पिछले कुछ दिनों से राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। बारिश ने गर्मी से राहत दी है, लेकिन यह राहत अब किसानों के लिए एक आपदा लगती है।

फसलों पर संकट

वहीँ किसानों के चहरों पर लगातार चिंता देखने को मिल रही है, 12 मार्च से, पश्चिमी विक्षोभ राज्य में लगातार सक्रिय है। इससे धूप की गर्मी कम हो गई है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन खेतों में खड़ी रबी फसलों (जैसे गेहूं, सरसों) के पकने पर खराब होने का खतरा मंडराने लगा है। बेमौसम बरसात और सूखे ने किसानों को बुरी तरह प्रभावित किया है।

पिछले 24 घंटों में मौसम

मौसम विभाग के नवीनतम अपडेट के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले 24 घंटों में शुक्रवार को हल्की बारिश जारी है। कोटा में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री और सिरोही में न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री दर्ज किया गया।

राजस्थान में तापमान

प्रमुख शहरों में तापमान अजमेर में 33.4 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 36.2 डिग्री सेल्सियस,

अलवर में 32.0 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 33.9 डिग्री सेल्सियस,

पिलानी में 32.9 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 30.6 डिग्री सेल्सियस,

कोटा में 37.2 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 36.4 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 36.7 डिग्री सेल्सियस,

जैसलमेर में 33.8 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 35.0 डिग्री सेल्सियस, फलोदी में 35.8 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 33.2 डिग्री सेल्सियस, चुरू में 33.6 डिग्री सेल्सियस,

श्रीगंगानगर में 33.0 डिग्री सेल्सियस, नागौर में 32.6 डिग्री सेल्सियस, संगरिया में 30.9 डिग्री सेल्सियस, जालौर में 35.0 डिग्री सेल्सियस, सीरो में 31.8 डिग्री सेल्सियस,

सीरो में 31.5 डिग्री सेल्सियस, सीरो में 31.6 डिग्री सेल्सियस, सीरो में 34.6 डिग्री सेल्सियस और करौली में 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले तीन दिन आंधी के साथ बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण इस सप्ताह के अंत में भी राज्य के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की प्रबल संभावना है।

28-30 मार्च को राज्य के कुछ हिस्सों में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे भारी बारिश होने की संभावना है।

इसके प्रभाव में, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर मंडल और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में 28 मार्च की दोपहर में आंधी और बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

29-30 मार्च को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा संभागों में अलग-अलग स्थानों पर 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...