Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डालर
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि सीएम सैनी ( Haryana CM ) की अगुवाई में तैयार इस विजन डॉक्यूमेंट में बताया गया है कि कैसे हरियाणा की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डालर तक पहुंचाने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।
बता दें कि पीएम मोदी के विकसित भारत का विजन आत्मनिर्भर, समृद्ध, सशक्त, सक्षम, समावेशी और तकनीकी रूप से उन्नत भारत के निर्माण का है। इस विजन को साकार करने में हरियाणा की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है।
उच्च स्तरीय टास्क फोर्स गठित
अधिक जानकरी के लिए बता दे कि हरियाणा को भविष्य सक्षम बनाने के लिए ”डिपार्टमेंट आफ फ्यूचर” विभाग बनाया गया है। यह विभाग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग और रोबोटिक्स जैसी नवीनतम तकनीकों द्वारा विकास की संभावनाओं को तलाशेगा।
वहीं प्रदेश सरकार ने ”मिशन हरियाणा-2047” नामक उच्च स्तरीय टास्क फोर्स गठित की है जिसने राज्य के सकल घरेलू उत्पाद को दस खरब डालर तक पहुंचाने और 50 लाख युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए काम शुरू कर दिया है।
