Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Haryana IAS Transfer List : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में फिर से बड़ा फेरबदल किया गया है। पिछले हफ्ते से प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। एक बार फिर से हरियाणा सरकार ने ने छह आईएएस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है।
जारी लिस्ट के अनुसार

2007 बैच के आईएएस प्रकाश गुप्ता को हिसार कमिश्नर के साथ साथ अर्बन स्टेट डिपार्टमेंट का सचिव भी लगाया है।
इनके अलावा पांच और आईएएस को मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है।Haryana IAS Transfer List
2018 बैच के आईएएस रोहतक के डीसी सचिन गुप्ता को सिंचाई विभाग की एडिशनल सेक्रेटरी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है।
आईएएस अफसर अपराजिता जो अभी कैथल जिले की डीसी हैं, उन्हें इन्फार्मेशन टेक्नालॉजी, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन का एडिशन सेक्रेटरी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
