Archive Notice: This article was originally published on 9 फ़रवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Haryana Property registry Rule Vhanged : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।  बता दे की हरियाणा में तहसीलदारों की हड़ताल से निपटने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है और DRO को रजिस्ट्री की पावर सौंपी है। अधिक जानकारी के लिए बता दे की हरियाणा में रजिस्ट्री बंद होते ही प्रदेश सरकार का रेवेन्यू बंद हो गया। जिस पर सरकार ने तुरंत एक्शन लेते हुए डीआरओ और एसडीएम को पॉवर सौंपी है।

आमजन को मिली राहत 

आमजनके लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आ रही है।  बता दे की प्रदेश भर में हड़ताल के कारण 10077 रजिस्ट्री पेंडिंग पड़ी हैं। हरियाणा के गुरुग्राम में सबसे अधिक 2435 रजिस्ट्री पेंडिंग हैं और हांसी में कोई रजिस्ट्री पेंडिंग नहीं है। सभी जिलों में आज डीआरओ रजिस्ट्री करेंगे, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। मुख्यालय पर DRO तथा उप तहसीलों व उपमंडल पर SDM रजिस्ट्री करेंगे।

राजस्व को भी पहुंच रहा था नुकशान 

 जानकारी के लिए बता दे की कई जिलों में रजिस्ट्रियां अटकी हुई है।  जैसे की फरीदाबाद में 713, सोनीपत में 647 व रेवाड़ी में 523 रजिस्ट्री पेंडिंग हैं। रजिस्ट्री पेंडिंग होने के कारण लोगों को परेशानी के साथ-साथ प्रदेश सरकार को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है।

प्रदेश में एक रजिस्ट्री 

जानकारी के लिए बता दे की शुक्रवार को प्रदेश भर में केवल पंचकूला में एक रजिस्ट्री हुई थी। जिससे प्रदेश सरकार को केवल 14 लाख रुपए का राजस्व मिला। बता दें कि नायब तहसीलदार और तहसीलदारों पर सस्पेंशन कार्रवाई के बाद से तहसीलदार हड़ताल पर हैं।

 

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...