Archive Notice: This article was originally published on 16 फ़रवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Heavy Rain Alert : : देश के कई राज्यों में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। जिससे सर्दी फिर से लौटने वाली है। बता दे की जैसे जैसे फरवरी का महीना आगे बढ़ रहा है गर्मी ने अपने रंग दिखाने शरू कर दिए है। वहीँ मौसम विभाग के अनुसार कई राज्यों में अगले 72 घंटों तक मौसम बदलने वाला है। जिसके चलते 17 और 18 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाएं भी चलने की संभावना है।

IMD के नए अपडेट के मुताबिक18 और 19 फरवरी को मध्य प्रदेश में भी मौसम बदलने के संकेत हैं। इसके अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 17 से 19 फरवरी के बीच वर्षा का अनुमान जताया गया है।

दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल मौसम साफ रहने का अनुमान है। सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्की धुंध देखी जा सकती है। सुबह शाम हल्की ठंढ देखने को मिल सकती है।

यूपी के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो हफ्तों में अधिकतम तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण कुछ जिलों में बादल, हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाएं चल सकती हैं। लखनऊ सहित कई शहरों में तापमान बढ़ रहा है।

बिहार में आने वाले दिनों फिर से मौसम बदलने वाला है 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है।

हरियाणा राजस्थान में एक बार फिर से मौसम का बदलाव देखने को मिलेगा। कल से एक नया सिस्टम एक्टिव होने जा रहा है। जिससे बारिश के आसार बन रहे है। किसान भी अपनी फसलों को पानी देने से पहले एक बार मौसम की गतिविधियां जरूर चेक करते रहे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...