Archive Notice: This article was originally published on 28 मई 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Weather Update : हरियाणा राजस्थान के कई इलाकों में अचानक दोपहर बाद मौसम में बाद बड़ा बदलाव दिखा है।

प्रदेश के कई जिलों में तेज तूफान के साथ भारी बारिश देखने को मिल रही है। जिससे लोगों को इस भीषण गर्मी से हलकी राहत मिली है।

हरियाणा राजस्थान में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड दिए थे। गंगानगर में जहाँ तापमान 48 पार पहुंच चूका था वहां लोगों को मौसम के इस अचानक परिवर्तन से राहत मिली है।

ताजा अपडेट के अनुसार बता दे की हरियाणा के सिरसा- हिसार और फतेहाबाद वहीँ राजस्थान के चूरू और हनुमानगढ़ में तेज हवाओं के साथ बारिश शरू हो चुकी है।

नौतपे की इस भीषण गर्मी के बिच अचानक बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे है। वहीँ आमजन को गर्मी से राहत मिलने वाली है।

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार हरियाणा राजस्थान में अगले दो दिन यानी 29 और 30 मई को बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज से राज्य के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीँ जून के पहले सप्ताह में कुछ इलाकों में हल्की बारिश होगी।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 29 से 31 मई के दौरान जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर और जोधपुर-बीकानेर मंडल के कुछ हिस्सों में गरज के साथ 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...