Archive Notice: This article was originally published on 29 जनवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Hisar Airport Shedual : हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है।  जानकारी के मुताबिक बता दे की हिसार से सफलतापूर्वक कई उड़ानें शुरू होने के बाद नागरिक उड्डयन विभाग (Civil Aviation Department ) ने अब दूसरे चरण की तैयारी शुरू कर दी है। जिसका लाभ प्रदेश के लोगों के साथ साथ दूसरे राज्यों के लोगों को भी मिलने वाला है।  दूसरे चरण में हिसार से सूरत-अहमदाबाद की विमानन सेवाएं शुरू होंगी। यह सेवा शरू होने के बाद इसका लाभ सबसे ज्यादा आमजन के साथ कारोबारियों को मिलने वाला है। 

 

जून जुलाई तक शरू हो सकती है नई उड़ाने 

जानकारी के लिए बता दे की विमानन विभाग की प्रमुख सचिव अमनीत पी. कुमार ने बताया, दूसरे चरण में हिसार से सूरत व अहमदाबाद के लिए विमानन सेवाएं शुरू की जानी हैं। इस साल के मध्य तक दोनों शहरों के लिए फ्लाइट में शुरू कर दी जाएंगी। विमानन कंपनियों के साथ बातचीत चल रही है। हिसार व उसके आसपास के जिलों के कई हिसार से जम्मू के लिए विमान सेवा शुरू की जानी है। मगर अभी तक एलायंस कंपनी को जम्मू के लिए विमान नहीं मिल पाया है। उड्डयन विभाग ने कंपनी को जल्द से जल्द विमान की व्यवस्था करने को कहा है। विभाग का कहना है कि उसकी तरफ से तैयारियां पूरी हैं। विमान का इंतजाम होते ही हिसार से जम्मू के लिए सेवाएं शुरू हो जाएंगी।Hisar Airport Shedual 

 

खाटू श्याम व सालासर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा 

इसके साथ एक बड़ी अच्छी खबर सामने ये भी आ रही है की गुरुग्राम से धार्मिक स्थलों के लिए शुरू होने वाली हेलीकॉप्टर सेवा की तैयारी पूरी कर ली गई है। एचएसआईडीसी की ओर से जल्द ही भूमि विमानन विभाग को सौंप दी जाएगी।  हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम से खाटू श्याम व सालासर धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा ( Helicopter Sewa) शुरू करने की योजना तैयार की है। इसके अगले चरण में गुरुग्राम से नई दिल्ली के लिए हेली टैक्सी सेवा शुरू की जाएगी।Hisar Airport Shedual 

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...