Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Home loan interest rate 2026: भले ही रियल एस्टेट बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है फिर भी लोग होम लोन लेने से पीछे नहीं है रहे हैं।आप भी अगर होम लोन लेना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है।कई ऐसे बैंक है जो बेहद कम ब्याज दर पर होम लोन दे रहे हैं।तो आईए जानते हैं किन बैंकों के द्वारा कम ब्याज पर दिया जा रहा है होम लोन…
ये बैंक दे रहे हैं कम ब्याज दर पर होम लोन
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक में शामिल है। एसबीआई के द्वारा कम ब्याज दर पर लोन दिया जा रहा है। आप अगर 30 लख रुपए तक लोन लेंगे तो आपको 7% ब्याज देना होगा।
बैंक ऑफ़ बरोदा: बैंक ऑफ़ बड़ौदा के द्वारा बेहद सस्ते रेट पर होम लोन दिया जा रहा है। बैंक ऑफ़ बड़ोदा 7.20 परसेंट के रेट पर ब्याज दर दे रहा है।
यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया : यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा 7.15% के रेट पर होम लोन दिया जा रहा है।
पंजाब नेशनल बैंक: पंजाब नेशनल बैंक के द्वारा 7.5% के ब्याज दर पर होम लोन दिया जा रहा है।
बैंक ऑफ़ इंडिया: बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा भी अपने ग्राहकों को सस्ता होम लोन दिया जा रहा है।बैंक ऑफ़ इंडिया 7.10 परसेंट के ब्याज दर पर होम लोन दे रहा है।
केनरा बैंक: केनरा बैंक के द्वारा भी सस्ता होम लोन दिया जा रहा है यहां आपको 7.5% का ब्याज दर देना होगा।
यूको बैंक: यूको बैंक भी सस्ते ब्याज दर पर होम लोन दे रहे हैं यह भी आपके लिए अच्छा है ऑप्शन साबित हो सकता है।
बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र: बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के द्वारा 7.10 परसेंट के ब्याज दर पर कितने ग्राहकों को होम लोन दिया जा रहा है।
सिर्फ सरकारी बैंक नहीं बल्कि कुछ प्राइवेट बैंक भी सस्ते दर पर होम लोन दे रहे हैं जैसे कि कोटक महिंद्रा बैंक आईसीआईसीआई बैंक एक्सिस बैंक साउथ इंडियन बैंक आदि।
