Archive Notice: This article was originally published on 8 अप्रैल 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

IAS Jayati Singh WhatsApp hack : मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के कलेक्टर का व्हाट्सएप अकाउंट कुछ अज्ञात साइबर धोखेबाजों द्वारा हैक कर लिया गया था और उनके संपर्कों को पैसे मांगने वाले संदेश भेजे गए थे।

कलेक्टर जयती सिंह ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, “अत्यंत महत्वपूर्ण सूचना, सभी नागरिकों को सूचित करना चाहती हूं कि मेरा वॉट्सएप अकाउंट से संबंधित फ्रॉड की सूचना प्राप्त हुई है.

अगर मेरे नंबर से किसी तरह का पैसा या अन्य संदिग्ध मांग की जाती है, तो कृपया इस पर बिल्कुल भी विश्वास न करें और कोई लेनदेन न करें। इस संबंध में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। कृपया सावधान रहें और इस जानकारी को यथासंभव साझा करें “।

इस हाई-प्रोफाइल हैकिंग के बाद बड़वानी पुलिस तुरंत एक्टिव हो गई है. जिले के एसपी पद्मविलोचन शुक्ला ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि पुलिस कलेक्टर के WhatsApp अकाउंट की हैकिंग की जांच कर रही है.

 पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अकाउंट किस आईपी (IP) एड्रेस से ऑपरेट किया गया और लिंक के जरिए या ओटीपी (OTP) फिशिंग के जरिए इसे हैक किया गया.

WhatsApp चैट के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए, जिनमें साइबर अपराधियों की ओर से उनके कॉन्टैक्ट्स को भेजे गए मैसेज दिख रहे थे.

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...