Archive Notice: This article was originally published on 5 फ़रवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

8th Pay Comission: 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्र सरकार के द्वारा बड़ी अपडेट दी गई। 3 फरवरी 2026 को राज्यसभा में सरकार के द्वारा साफ किया गया की आठवीं वेतन आयोग का गठन हो चुका है और आयोग के द्वारा कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है।

 

राज्यसभा सांसद जावेद अली खान के सवाल लिखित जवाब में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने जानकारी दिया कि 3 नवंबर 2025 को ही आठवी वेतन आयोग के गठन और उनके टर्म्स आफ रेफरेंस का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया था।

 

सरकार ने दिया स्पष्ट जानकारी 

 

सरकार के द्वारा स्पष्ट किया गया है कि आठवां वेतन आयोग अपने गठन किया 18 महीने के भीतर अपने सिफारिश पेश करेगी यानी कि केंद्रीय कर्मचारी और पेंशन भोगियों को अभी कुछ समय और इंतजार करना होगा। माना जा रहा है कि आयोग की सिफारिश आने के बाद लाखों केंद्रीय कर्मचारी और रिटायर्ड कर्मचारियों के सैलरी और पेंशन में बदलाव आएगा।

 

 पेंशन पर भी बड़ी अपडेट आई सामने

पेंशन को लेकर पूछे गए एक अन्य जवाब में सरकार के द्वारा साफ किया गया है की पेंशन भोगियों के साथ रिटायरमेंट की तारीख के आधार पर किसी भी तरह का भेदभाव नहीं होगा। वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों की पेंशन सेंट्रल सिविल सर्विसेज रूल्स 2021 और अन्य लागू नियमों के अंतर्गत दी जाती है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...