Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
New passport policy 2026 : पासपोर्ट हर नागरिक के लिए बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट होता है। यह सिर्फ अंतरराष्ट्रीय यात्रा के अनुमति नहीं देता बल्कि कई सरकारी और गैर सरकारी कामों में भी पहचान के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। हर साल लाखों की संख्या में लोग पासपोर्ट बनवाने या नवीनीकरण कराने जाते हैं।
जब भी पासपोर्ट से जुड़ा कोई काम होता है तो लंबी कागजी कार्रवाई और दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इस दौरान आवेदकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब पासपोर्ट प्रक्रिया को और भी ज्यादा आसान और तेज बनाने के लिए सरकार के द्वारा पासपोर्ट से जुड़े नियमों में बदलाव करने का फैसला लिया गया है।
15 फरवरी से लागू होगा नया नियम
पासपोर्ट से जुड़े नियमों में बदलाव किया जाएगा और 15 फरवरी से नया नियम लागू किया जाएगा। नए नियम का मुख्य उद्देश्य पासपोर्ट की सुरक्षा को बढ़ावा देना धोखाधड़ी को रोकना और देश भर के नागरिकों के लिए पासपोर्ट सेवा को आसान बनाना है। अवेदको को सलाह दिया जा रहा है कि वह पासपोर्ट से जुड़े नए नियमों के बारे में जानकारी रखें वरना परेशानी बढ़ सकती है।
नए नियम के अंतर्गत पासपोर्ट के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट की सूची को आसान और डिजिटल बना दिया गया है ताकि कागजी कार्रवाई कम हो सके। आधार कार्ड और अन्य सरकारी पहचान पत्रों को प्राथमिकता दी गई है। नए नियम के लागू होने के बाद दफ्तरों का चक्कर अधिक नहीं लगाना होगा।
पुलिस वेरिफिकेशन के नियमों में भी होगा बदलाव
पासपोर्ट प्रक्रिया में सबसे लंबा समय पुलिस वेरिफिकेशन में लगता है लेकिन नए नियम के अंतर्गत अब मुख्य रूप से पुलिस वेरिफिकेशन भी बदला जाएगा। नए नियम के अंतर्गत कम समय में पुलिस वेरिफिकेशन का काम पूरा हो जाएगा।
