Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
बहादुरगढ़ के आसौदा स्टेशन के जाखोड़ा फाटक पर स्थित ब्रिज पर एक आरसीसी स्लैब डालने का काम किया जाएगा जिसकी वजह से दो दिनों तक इस रूट को ब्लॉक रखा जाएगा।
इस रूट को ब्लॉक रखा जाएगा इसलिए कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है वहीं कई ट्रेनों को रीशेड्यूल कर दिया गया है। अगर आपको सफर करना है तो कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट चेक कर लीजिए वरना आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
इंडियन रेलवे नाम ट्रेनों को किया कैंसिल
ट्रेन नंबर : स्टेशन : तिथि
14323 : नई दिल्ली से रोहतक : 19 नवंबर
14324 : रोहतक से नई दिल्ली : 19 नवंबर
64912 : जींद से दिल्ली : 19 नवंबर
64915 : दिल्ली से जींद : 19 नवंबर
54034 : जींद से दिल्ली : 18 नवंबर
54057 : दिल्ली से शामली : 18 नवंबर
54058 : शामली से दिल्ली : 19 नवंबर
54031 : दिल्ली से जींद : 19 नवंबर
64932 : जींद से दिल्ली : 19 नवंबर
64931 : दिल्ली से जींद : 19 नवंबर
54032 : जींद से दिल्ली : 19 नवंबर
54035 : दिल्ली से जाखल : 19 नवंबर
बस से कर सकते हैं दिल्ली का सफर
आसौदा स्टेशन पर स्लैब डालने के काम के वजह से पैसेंजर ट्रेन ज्यादा प्रभावित रहेगी। यात्री रोहतक बस स्टैंड से दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों में सफर कर सकते हैं। रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि सुबह 4:45 पर, 4:50 बजे 5:10 बजे,5:20, 5:45,6:10 बजे और 7:00 रोडवेज बस दिल्ली के लिए चलती है। रोहतक शहर 15 मिनट पर दिल्ली के लिए आपको बस मिल जाएगी। अगर आपको सफर करना है तो एक बार-बसों का डिटेल टाइमिंग देख लीजिए।
