Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
रेलवे के द्वारा ‘रेडी टू यूज़ बेड रोल ऑन डिमांड ऑन पेमेंट सेवा शुरू करने की घोषणा की गई है। पहले ऐसी क्लास के यात्रियों को ही यह सुविधा मिलती थी लेकिन अब स्लीपर क्लास के यात्रियों को भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
लंबे समय से यात्री कर रहे थे मांग
लंबे समय से यात्री इस सुविधा की मांग कर रहे थे जिसके बाद रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है और यात्रियों को बेड रोल की सुविधा देने का फैसला लिया है। पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत यह सुविधा यात्रियों को उपलब्ध कराई जाएगी।
इस सुविधा के शुरू होने से स्लीपर क्लास के यात्रियों को ठंड में सफर करने में परेशानी नहीं होगी और उन्हें कम कीमत पर बेडरोल उपलब्ध हो जाएगा। इसे सफल आरामदायक हो जाएगा इसके साथ ही रेलवे के पास अतिरिक्त राजस्व आएगा।
कितना देना होगा बेडरोल के लिए पैसा
बेडशीट, एक तकिया और एक तकिया कवर के लिए ₹50 देना होगा। एक तकिया और एक तकिया कवर के लिए ₹30 और बस बेडशीट लेना हो तो ₹20 आपको खर्च करना होगा।
