Archive Notice: This article was originally published on 16 मई 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Haryana News : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की ताजा मामला प्रदेश के फतेहाबाद से आया है जहां सोशल मीडिया के जरिए युवकों को हनीट्रैप में फंसाने वाले गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है।

कुंवारे लड़को को अपने जाल में फसाती थी महिला

आपको जानकार हैरानी होगी की पुलिस का भी इस पुरे मामले बड़ा इंवोल्मेंट है। वहीँ बता दे की पुलिस जांच में सामने आया है कि खुद को ‘इंस्टा क्वीन’ बताने वाली आरोपी महिला रितु इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो और रील्स डालकर कुंवारे युवकों को अपने जाल में फंसाती थी।

इंस्टाग्राम पर एक नहीं बल्कि तीन अलग-अलग आईडी

पुलिस के अनुसार, रितु ने इंस्टाग्राम पर एक नहीं बल्कि तीन अलग-अलग आईडी बना रखी थीं। इन अकाउंट्स पर वह लगातार वीडियो अपलोड करती थी और दूसरी महिलाओं के साथ भी रील बनाती थी। जांच में यह भी सामने आया है कि वह कई बार अपने इंस्टाग्राम यूजरनेम बदल चुकी थी। Haryana News

रितु इंस्टा पर कई अश्लील वीडियो डालती थी। उसकी पूरी आईडी ऐसी ही वीडियो से भरी थी।

शादी का झूठा नाटक

बताया जा रहा है कि रितु पहले सोशल मीडिया पर युवकों से दोस्ती करती थी। इसके बाद वह प्यार और शादी का झूठा नाटक कर उन्हें विश्वास में लेती। फिर उन्हें कमरे पर बुलाकर अश्लील वीडियो बनाती और बाद में रेप केस में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपए वसूलती थी।

दो को भेजा जेल

इस मामले में फतेहाबाद सिटी थाना पुलिस ने आरोपी रितु, हेड कांस्टेबल राकेश कुमार और HKRN के तहत लगे ड्राइवर सुनील कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस विभाग ने हेड कांस्टेबल को सस्पेंड और ड्राइवर को नौकरी से डिसमिस कर दिया है। मामले की जांच के लिए एसपी निकिता खट्टर ने SIT का गठन किया है। Haryana News

जांच में एक अन्य महिला का नाम भी सामने आया है, जिस पर पहले से दो केस दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, इसी नेटवर्क के जरिए गांव ढाणी ठोबा निवासी अविवाहित युवक सतपाल को जाल में फंसाया गया था।

पीड़ित युवक को बताया गया कि रितु का पति गंभीर रूप से बीमार है और जल्द उसकी शादी उससे करवा दी जाएगी। इसी भरोसे में युवक ने करीब डेढ़ महीने में रितु पर साढ़े तीन लाख रुपए खर्च कर दिए। Haryana News

पीड़ित ने जब इस पूरे मामले की जानकारी अपने भतीजे को दी, जो हरियाणा पुलिस में होमगार्ड है, तब मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी निकिता खट्टर ने बताया कि मामले की गहन जांच के लिए DSP संजय बिश्नोई की अगुवाई में SIT बनाई गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं और अब तक कितने युवकों को निशाना बनाया गया। Haryana News

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...