Archive Notice: This article was originally published on 20 दिसम्बर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

जालोर में दो शिक्षकों को एपीओ किया गया है.

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि जालोर जिले में शुक्रवार को दो शिक्षकों को प्रशासनिक कारणों से एपीओ (Awaiting Posting Orders) किया गया है. इनमें एक वरिष्ठ अध्यापक और एक तृतीय श्रेणी शिक्षक शामिल हैं. दोनों को तत्काल प्रभाव से मुख्यालय बदलने के आदेश जारी किए गए हैं.Rajasthan News

शैतान सिंंह को किया एपीओ
संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा रिछपाल सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जालोर ब्लॉक के राजकीय उच्‍च प्राथम‍िक व‍िद्यालय मामाजी का उण, लेटा में कार्यरत वरिष्ठ अध्यापक शैतान सिंह को एपीओ करते हुए पाली जिले के बाली सीबीईओ कार्यालय में पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा गया है.

DEO भंवरलाल परमार ने कि बड़ी कार्रवाई

जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) भंवरलाल परमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सायला ब्लॉक के राजकीय उच्‍च माध्‍यम‍िक व‍िद्यालय मूड़ी में कार्यरत लेवल-1 शिक्षक अर्जुन सिंह को एपीओ कर चितलवाना सीबीईओ कार्यालय मुख्यालय किया गया है.Rajasthan News

तत्काल प्रभाव से आदेश जारी
दोनों शिक्षकों को आदेशों की तत्काल प्रभाव से पालना करने के निर्देश दिए गए हैं. वरिष्ठ अध्यापक शैतान सिंह राष्ट्रीय शिक्षक संघ में पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व संगठन मंत्री रह चुके हैं. हालांकि आदेशों में एपीओ का कारण प्रशासनिक बताया गया है, लेकिन इसके पीछे अन्य कारणों की भी चर्चा की जा रही है.

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...