Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
इस पैकेज की शुरुआती कीमत सिर्फ रु9,645 प्रति व्यक्ति रखी गई है। स्टोर पैकेज में आपको ऑफर का लाभ तभी मिलेगा जब आप तीन लोग एक साथ यात्रा करेंगे। बेहद कम खर्च में आपको रहने खाने के साथ-साथ दर्शन करने का भी मौका मिल रहा है।
IRCTC Mata Vaishno Devi Trip Package:क्या है पैकेज का नाम
आईआरसीटीसी के इस शानदार टूर पैकेज का नाम ‘Mata Vaishnodevi Ex Delhi (WEEK-END) (NDR01)’ है। यह टूर पैकेज एक ट्रेन टूर पैकेज है जिसकी शुरुआत नई दिल्ली से होगी। पैकेज में दो रात और तीन दिन तक वैष्णो देवी दर्शन और आसपास घूमने का मौका मिलेगा। बुकिंग की आखिरी तारीख 31 दिसंबर रखी गई है। यह टूर पैकेज श्रद्धालुओ के लिए सुविधाजनक और बेहद किफायती साबित होगा।
कितना है बुकिंग चार्ज
इस पैकेज में यात्रियों को 3AC या 2AC कोच में यात्रा करने का मौका मिलेगा। खर्च की बात करें तो इसमें थर्ड एसी में ट्रिपल एक्यूपंसी पर व्यक्ति 9645 किराया देना होगा। डबल ऑक्युपेंसी में 11235 किराया देना होगा।अगर आप 5 साल के बच्चे के लिए सिंगल बेड लेते हैं तो आपको ₹8000 देना होगा।
ऑफिशल वेबसाइट से बुक कर सकते हैं टिकट
इस शानदार टूर पैकेज के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं इसके साथ ही आप चाहे तो अपने नजदीकी आईआरसीटीसी के ऑफिस में जाकर भी टिकट बुक कर सकते हैं। ध्यान रहे की 31 दिसंबर तक आपको हर हाल में टिकट बुक कर लेना है वरना आपकी परेशानी बढ़ सकती है बाद में आपको टिकट नहीं मिलेगा।
