छात्र संगठन एबीवीपी ने कलेक्ट्रेट पर किया विरोध प्रदर्शन

झुंझुनूं जिला कलेक्ट्रेट पर आज छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की झुंझुनूं इकाई ने विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर झारखंड में छात्रों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई का विरोध जताया। ABVP जिला संयोजक सौरभ ने कहा कि झारखंड में छात्रों की मांगों को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा की गई बर्बर कार्रवाई के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के बाद जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। ABVP की मुरारका कॉलेज इकाई की सुरभि ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब जंतर-मंतर पर छात्रों के खिलाफ लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल की बात सामने आई थी, तब उन्होंने विरोध किया था। उन्होंने सवाल उठाया कि झारखंड में छात्रों के खिलाफ ऐसी ही पुलिस कार्रवाई होने पर वे उनके समर्थन में क्यों नहीं खड़े हुए।

ABVP कार्यकर्ताओं ने NEET परीक्षा से जुड़े मामले का भी उल्लेख किया। संगठन का कहना था कि परीक्षा पत्र को लेकर संगठन की ओर से एनटीए के खिलाफ प्रदर्शन किया गया था, लेकिन राहुल गांधी और झारखंड सरकार द्वारा इस मामले में दोहरा रवैया अपनाया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं ने छात्रों के मुद्दों को लेकर अपनी नाराजगी जताई और संबंधित मामलों में कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने की बात कही गई। ब्यूरो रिपोर्ट झुंझुनू

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...