Archive Notice: This article was originally published on 30 जनवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

झुंझुनूं जिले के दो दिवसीय दौरे पर प्रभारी सचिव

राजस्थान सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव एवं
झुंझुनूं जिले के प्रभारी सचिव नवीन जैन शनिवार और रविवार को जिले के प्रवास पर रहेंगे।

यह जानकारी जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने दी।

31 जनवरी को निरीक्षण कार्यक्रम

जिला कलेक्टर ने बताया कि प्रभारी सचिव 31 जनवरी (शनिवार) को:

  •  प्रातः 8 बजे
     जिले के सरकारी स्कूलों का निरीक्षण

  •  सुबह 10 बजे
     चिड़ावा पंचायत समिति के ग्राम मंड्रेला में
     ग्राम उत्थान शिविर का निरीक्षण

  •  दोपहर 12 बजे
     पिलानी पंचायत समिति के ग्राम पीपली में

  •  ग्राम उत्थान शिविर

  •  दोपहर 3 बजे
     सूरजगढ़ पंचायत समिति के ग्राम महपलवास में
     ग्राम उत्थान शिविर

  •  सायं 6 बजे
     बी.डी.के. अस्पताल, झुंझुनूं का निरीक्षण

1 फरवरी को ग्राम उत्थान शिविरों की समीक्षा

रविवार, 1 फरवरी को प्रभारी सचिव:

  •  प्रातः 10 बजे
     पंचायत समिति झुंझुनूं के ग्राम कुलोद कला
     एवं नवलगढ़ पंचायत समिति के मुकुंदगढ़ कस्बे में
     आयोजित ग्राम उत्थान शिविरों का निरीक्षण करेंगे।

निरीक्षण के पश्चात वे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

प्रशासनिक गतिविधियों पर रहेगी खास नजर

प्रभारी सचिव के इस दौरे के दौरान:

  • शिक्षा व्यवस्था

  • स्वास्थ्य सेवाएं

  • ग्राम उत्थान शिविरों की प्रगति

  • सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन

की जमीनी हकीकत की समीक्षा की जाएगी।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...