Archive Notice: This article was originally published on 7 दिसम्बर 2018.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

विधानसभा आम चुनाव के तहत आज शुक्रवार को जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सम्पन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने बताया कि जिले में कुल 72.29 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके तहत विधानसभा क्षेत्र झुंझुनू में 69.79 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र पिलानी 69.20 में प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र सूरजगढ़ में 72.40 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र नवलगढ़ में 71.54 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र उदयपुरवाटी में 76.45 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र खेतड़ी में 74.32 प्रतिशत और विधानसभा क्षेत्र मंडावा में 72.92 प्रतिशत मतदान हुआ। बड़ी संख्या में महिलाओं ने डाला वोट- मण्डावा विधानसभा क्षेत्र के भारू पंचायत के मतदान केन्द्र पर महिलाओं की लम्बी कतार लगी।
वाहिदपुरा के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय के मतदान केन्द्र पर 90 वर्षीय रामकोरी देवी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी मतदान केन्द्र पर रिंकु एवं प्रियंका ने पहली बार वोट डाला। अलसीसर पंचायत के जेके राउमावि मतदान केन्द्र में 92 वर्षीय राखी देवी ने अपने पोते रवि के साथ आकर वोट डाला। सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बुहाना पंचायत स्थित आदर्श मतदान केन्द्र पर 101 वर्षीय श्रवणी देवी को उनके पोते नरेन्द्र ने व्हील चेयर पर लाकर वोट डलवाया। इसी मतदान केन्द्र पर छात्रा ममता ने प्रथम बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...