Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
कांग्रेस सेवादल झुुंंझुनूं की ओर से रविवार को को अम्बेडकर पार्क में ध्वज वंदन कार्यक्रम का अयोजन किया गया। ध्वजारोहण कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष राजपाल ग्रेट ने किया। साथ ही कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने ध्वज के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही कहा की आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सेवादल पुरजोर तरीके से भाग लेगा ओर झुंझुनूं जिले की सातों विधानसभा में भारी बहुमत से कांग्रेस को विजय बनायेेंगे। इसके साथ जिलाध्यक्ष ने कहा की जल्द ही विधानसभाओं में कांग्रेस सेवादल के प्रभारी नियुक्त किये जायेंगे। इस मौके पर कार्यक्रम में झुंझुनूं ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष स्वामी, लक्ष्मण जैदिया, बबलू सारवाण, रवि कुमार सहित कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहें।
