जिला अभिभाषक संस्था झुंझुनू ने बताया अपने संघर्ष की जीत

झुंझुनू। विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से चल रही जिला अभिभाषक संस्था झुंझुनू की हड़ताल समाप्त हो गई है। संस्था ने सोमवार से न्यायालयों में नियमित रूप से न्यायिक कार्य शुरू करने का निर्णय लिया है।

जिला अभिभाषक संस्था के जिलाध्यक्ष रतन मोरवाल और सचिव विकास महमियां ने इसकी जानकारी दी।
अधिवक्ताओं ने बताया कि सरकार की ओर से उनकी प्रमुख मांगों को मान लिए जाने के बाद संघर्ष समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। अब सोमवार से अधिवक्ता विधिवत न्यायिक कार्य में शामिल होंगे।अधिवक्ताओं के अनुसार उपखंड अधिकारी से संबंधित सभी पत्रावलियों की सुनवाई झुंझुनू उपखंड अधिकारी द्वारा की जाएगी।

वहीं अन्य संबंधित पत्रावलियों की सुनवाई के लिए गुढ़ागौड़जी तहसील कार्यालय में दो दिन कोर्ट कैंप आयोजित किया जाएगा। इन कोर्ट कैंप में सहायक कलेक्टर उदयपुरवाटी के पद पर कार्यरत अधिकारी संबंधित पत्रावलियों की सुनवाई करेंगे।

अधिवक्ता संघर्ष समिति की कार्यकारिणी ने आगामी दिनों में सहायक कलेक्टर उदयपुरवाटी के स्थान पर गुढ़ागौड़जी में आयोजित होने वाले कोर्ट कैंप को सहायक कलेक्टर झुंझुनू के माध्यम से संचालित कराने का निर्णय लिया है। अधिवक्ताओं ने कहा कि सरकार के आदेश में बदलाव के बाद फिलहाल आंदोलन समाप्त किया जा रहा है और सोमवार से न्यायिक कार्य शुरू किया जाएगा। जिला अभिभाषक संस्था ने स्पष्ट किया कि वर्तमान विवाद के समाधान के बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई है। वहीं शेष मांगों को राज्य सरकार के साथ पत्राचार के माध्यम से सुलझाने का प्रयास जारी रखा जाएगा। ब्यूरो रिपोर्ट झुंझुनू

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...