Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
जिला मुख्यालय स्थित अम्बेडकर पार्क में रविवार सुबह 10:30 कांगे्रस सेवादल की ओर से ध्वज वंदन कार्यक्रम किया गया। कांगे्रस सेवादल के जिलाध्यक्ष राजपाल गे्रट ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में वंदेमातरम्, ध्वजगीत व आखिर में राष्ट्रगान किया गया। कांगे्रस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष राकेश पारीक के निर्देशानुसार आगामी माह में हर ब्लॉक स्तर पर ध्वजवंदन का कार्यक्रम किया जायेगा। इस मौके पर झुंझुनूं ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष स्वामी, रामनिवास महरिया, हारून लालपुर, सुनिल महला सहित कांगे्रस सेवादल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजुद थे।
