Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
ईत्तेहादुल मुस्लिमीन सोसायटी की मासिक बैठक अध्यक्ष मो. जुबेर कुरैशी व उलेमा ए इकराम की अध्यक्षता में रविवार को संस्था कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष मो. जुबेर कुरैशी ने सोसायटी द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की। महासचिव अंसार अली मुजतर ने बताया कि सोसायटी द्वारा हर साल होने वाले इजलास-ए-आम (कौमी एकता, सिरत -ए- नबी कॉफ्रेंस)का आयोजन 16 नवंबर को झुंझुनूं शहर में आयोजित होगा। जिसमें दुर दराज कुरबो जवार से उलेमा ए किराम कुरान हदीश की रोशनी में मिल्लत को संबोधित करेंगे। साथ ही सोसायटी द्वारा हर साल करवाये जाने वाले सर्वसमाज प्रतिभा सम्मान समारोह 31 दिसम्बर मंडावा विधान सभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अलसीसर की रामलाल शिक्षण संस्थान के विद्यालय प्रांगण में आयोजित होगा। बैठक में दोनों प्रोग्राम को लेकर सोसायटी पदाधिकारी व मेंबरो को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में मौलाना शकरूद्दीन मौलाना अली शेर, मौलाना मुनव्वर, आशिक फारूकी सहित सभी लोग मौजूद रहें।
