Archive Notice: This article was originally published on 14 दिसम्बर 2018.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

लायन्स क्लब झुंझुनूं की ओर से डॉ. कुन्दनबाला जैन की पूण्य स्मृति में डॉ. कुन्दनबाला जैन परिवार न्यास के आर्थिक सहयोग से सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम स्टेशन रोड़ स्थित वरदान मेडिजन पर डॉ.जैन्स क्लिनिक पर किया गया। जानकारी देते हुए संयोजक कैलाशचन्द्र टेलर ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से जैन परिवार न्यास के मुख्य न्यासी क्लब संरक्षक डॉ. जे.सी. जैन न केवल अपनी सेवाएं ही देते है अपितु उक्त न्यास के माध्यम से सेवा कार्यों के लिए आर्थिक सहयोग भी समय-समय पर देते रहते है। इसी क्रम में शुक्रवार अपरान्ह 3 बजे डॉ.जैन्स क्लिनिक पर लायन्स क्लब के पदाधिकारी एंव सदस्यों द्वारा डॉ. कुन्दनबाला जैन के चित्र पर पुष्पांजली कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एंव कृतित्व पर क्लब सदस्य पूर्व प्रान्तपाल एमजेएफ लॉयन श्रवण केजडीवाल, एमजेएफ लॉयन एस.एन.शर्मा, हरचन्द महला एंव संयोजक कैलाशचन्द्र टेलर ने प्रकाश डाला। सभी आगुन्तको का धन्यवाद डॉ. जे.सी.जैन ने व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान राजस्थान दिव्यांग सेवा संस्थान के सचिव हरचन्द महला के प्रयासों से संस्थान द्वारा चयनित 15 जरुरतमन्दों को सिलाई मशीन एंव भोजन पैकेट्स वितरण किये गये। इस अवसर पर लायन्स क्लब झुंझुनूं के अध्यक्ष रामबाबु चनानिया, सचिव डॉ.बबीता कुमावात, कोषाध्यक्ष शिखरचन्द जैन, पूर्व प्रान्तपाल एमजेएफ लॉयन श्रवण केजडीवाल, एमजेएफ लॉयन एस.एन.शर्मा, संयोजक कैलाशचन्द्र टेलर, शिवचरण हलवाई एंव हरचन्द महला सहित बडी संख्या में क्लब सदस्य उपस्थित थे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...