Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
विधानसभा आम चुनाव के दौरान निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण हेतु व्यय प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने बताया कि पिलानी, सूरजगढ़, झुंझुनू एवं मण्डावा विधानसभा क्षेत्रों के लिए आई.आर.एस. वेदांशु त्रिपाठी को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि इनके लिए जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक जय भगवान एवं उद्योग केन्द्र के स्टेनो हनुमान प्रसाद जोशी को लाईजनिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नवलगढ़, उदयपुरवाटी एवं खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र के लिए आई.आर.एस. ए.के. भाटिया को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। भाटिया के लिए उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नरोतम जांगिड एवं अविविनिलि के मुख्य अभियंता कार्यालय के स्टेनो मुकेश कुमार शर्मा को लाईजनिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
