Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झुंझुनूं द्वारा रालसा के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय में स्थापित रैन बसेरा का औचक निरीक्षण सचिव मधु हिसारिया ने किया। नगरपरिषद झुंझुनूं द्वारा जिला मुख्यालय पर संचालित रैन बसेरा के निरीक्षण के दौरान वहां उपलब्ध उचित आवासीय व्यवस्था का निरीक्षण कर सर्दी से बचाव के लिए आवश्यक सामग्री रजाई, कम्बल, रैन बसेरा की सुरक्षा व्यवस्था, वहां रूकने वाले लोगों को उपलब्ध करवाये जाने वाले वाटर सप्लाई, रोशनी की व्यवस्था, साफ-सफाई, फस्र्ट एड बॉक्स की व्यवस्था आदि का निरीक्षण कर देखा गया। निरीक्षण के दौरान जिला मुख्यालय पर स्थित रैन बसेरा साफ पाया गया एवं वहा रूकने वालें लोगों के लिए आवश्यक सामग्री रजाई, कम्बल पाई गई। निरीक्षण के दौरान रैन बसेरा में रूकने वाले लोगों से संबंधित संधारित किये जा रहे रजिस्ट्रर का निरीक्षण भी किया गया।
