Archive Notice: This article was originally published on 29 अक्टूबर 2018.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

इस्लामपुर के निकटवर्ती ग्राम काली पहाड़ी में सोमवार को श्री शार्दुल क्रिकेट कप का शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता यशवर्धन सिंह शेखावत के आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम में विधिवत रूप से फीता काटकर क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत की गई तथा सामाजिक कार्यकर्ता यशवर्धन सिंह शेखावत ने बल्ले से शॉट लगाकर प्रतियोगिता का आगाज किया। इससे पूर्व कार्यक्रम में पधारे हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। यशवर्धन सिंह शेखावत ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय खेलों का क्षेत्र भी एक बड़ी इंडस्ट्री बन चुका है। इसमें कैरियर बनाने की बहुत संभावनाएं है। उन्होंने खेल को खेल भावना से आगे बढ़ाने पर बल दिया साथ ही क्रिकेट के अलावा अन्य खेल हैं उनको खेलने के लिए भी युवाओं को प्रेरित किया। इस अवसर पर आयोजक विक्रम सिंह शेखावत, सुरेंद्र सिंह चिंचडोली, वीरेंद्र सिंह डी ई ओ, अजय सिंह पार्षद बगड़, संजीव जानू, वंशदीप सिंह उपाध्यक्ष ग्रामीण मंडल भाजपा, विजय पाल सिंह और इंद्राज सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे। इस अवसर पर भेट वार्ता में यशवर्धन सिंह शेखावत ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में नहर का मुद्दा आग लगाएगा। उन्होंने कहा कि इस वक्त की सबसे बड़ी मांग पानी है और नहर के मुद्दे पर दोनों ही राजनीतिक दल बात करने की स्थिति में नहीं है पिछले 24 वर्षों से इस मामले को लटकाया गया है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...