Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
प्रथम पूण्यतिथि पर शहीद को श्रद्धांजलि देते अतिथि व परिजन सूरजगढ़ [कृष्ण कुमार गाँधी ] कासनी गांव के लाडले शहीद सतीश खांडा की प्रथम पूण्यतिथि पर शहीद विरांगना व परिजनों ने अश्रुपुरित श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम के दौरान शहीद विरांगना किरण देवी व उनकी माता अंगुरी देवी ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए वहीं शहीद स्मारक पर पधारे स्थानीय विधायक श्रवण कुमार, भारतीय रिपब्लिक दल के प्रदेश महासचिव कानाराम कांटीवाल, थानाधिकारी कमलुश चौधरी सहित सरपंच चिरंजीलाल शर्मा ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीद को नमन किया। गौरतलब हो आज से एक साल पहले 6 अक्टुबर 2017 को सतीश अरूणाचल प्रदेश के पटोगर में हैलिकॉप्टर क्रैश होने से शहीद हो गए थे। विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि शहीद देश की धरोहर होते है युवा पिढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। स्कूली बच्चों ने गांव में रैली निकालकर शहीद सतीश खांडा अमर रहे के नारे लगाए। इस मौके पर पूर्व सरपंच बलबीर राव, कांग्रेस पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र यादव, सांवरमल प्रजापत, धर्मपाल गांधी, भंवर सिंह, लोकेन्द्र सिंह, हरिकृष्ण, विजय पीटीआई सहित सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
