Archive Notice: This article was originally published on 25 दिसम्बर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

उत्तर रेलवे के द्वारा फुलेरा कुरुक्षेत्र,फुलेरा शकूरबस्ती और खातीपुरा मडगांव के बीच स्पेशल ट्रेन चलाया जाएगा।आपको बता दे फुलेरा कुरुक्षेत्र और फुलेरा शकूर बस्ती के बीच स्पेशल ट्रेन चलने से सिर्फ राजस्थान ही नहीं बल्कि हरियाणा और दिल्ली के रेल यात्रियों को भी फायदा होगा। खातीपुरा से मडगांव के बीच स्पेशल ट्रेन चलने से राजस्थान सहित एमपी गुजरात महाराष्ट्र और गोवा के यात्रियों को फायदा होगा।

इन ट्रेनों का पूरा शेडूअल

रेलवे के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र फुलेरा स्पेशल ट्रेन 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक, फुलेरा कुरुक्षेत्र स्पेशल ट्रेन 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक चलेगी। फुलेरा शकूर बस्ती स्पेशल ट्रेन 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक चलेगी वही शकूरबस्ती फुलेरा स्पेशल ट्रेन 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक चलेगी। इन ट्रेनों के चलने से सर्दियों की छुट्टियां मनाने जानें वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा।

खातीपुरा से खातीपुरा-मडगांव स्पेशल ट्रेन 28 दिसंबर शाम 4:50 बजे चलकर 30 दिसम्बर 4:40 am पर मडगांव पहुंचेगी। मडगांव से स्पेशल ट्रेन 30 दिसम्बर 5:40am बजे चलकर अगले दिन 4. 15pm बजे खातीपुरा पहुंचेगी।

यह ट्रेन जयपुर जंक्शन, किशनगढ़, अजमेर, बिजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, रतलाम, बड़ोदरा, सूरत, वसई रोड, पनवेल, रोहा, मानगांव, खेड़, चिपलुन, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम एवं करमली स्टेशन पर रुकेगी।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...