Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
बुहाना [सुरेंद्र डैला ] कस्बे की श्री खेमका इंटरनेशनल स्कूल बुहाना में 63 वी ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स खेल कूद प्रतियोगिता खेमका खेल मैदान में आयोजित हुई। प्रतिस्पर्धा में ब्लॉक स्तर की दर्जनों टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता रहे खिलाड़ियों को सम्मानित किया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि शारीरिक शिक्षक सूरजभान बालोतरा व मास्टर वीर सिंह ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल सुजाता रानी ने की। कार्यक्रम का संचालन हवासिंह भोपालपुरा ने किया। इस मौके पर लालचंद, रामअवतार, कविता, संगीता, निर्मला, संदीप, दायमा , नरेंद्र सिंह, शेखावत, पंकज शर्मा , अजय शर्मा, आदि लोग मौजूद थे। प्रतियोगिता में बुहाना ब्लॉक के 25 विद्यालयों के 125 छात्र व 100 छात्राएं प्रतिस्पर्धा के प्रतिभागी बनी।
