Archive Notice: This article was originally published on 19 नवम्बर 2018.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

खेतड़ी विधानसभा से चुनाव को लेकर सोमवार को आप पार्टी से उमराव कादयान ने अपना नामांकन दाखिल किया। रिर्टनिंग अधिकारी इंद्राज सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी से पिपली निवासी उमराव कादयान ने नामांकन दाखिल किया है जिसे आचार संहिता की पालना की शपथ भी दिलायी। इसके अलावा खेतड़ी विधानसभा से डॉ.जितेंद्र सिंह, धर्मपाल गुर्जर, उपप्रधान अमरसिंह गुर्जर, पूर्ण मल सैनी, ताराचंद कुमावत सहित कई अन्य उम्मीदवार भी मैदान मे है जो नामांकन दाखिल कर चुके है। वही विधानसभा चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन सोमवार को खेतडी से सात प्रत्याशियों ने फार्म जमा करवाए है। रिर्टनिंग अधिकारी इंद्राज सिंह ने बताया कि कुल 12 प्रत्याशियों ने 18 फार्म जमा करवाए है। सोमवार को आखिरी दिन पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक ओर फार्म जमा करवाया। इसके अलावा उपप्रधान अमरसिंह गुर्जर ने राष्ट्रीय लोकतात्रितक पार्टी सेए सुरेंद्र सिंह ने एक समाजवादी पार्टी से, प्रियंका कुमारी ने अभिनव राजस्थान पार्टी से, बजरंग सिंह ने निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल किया है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...