Archive Notice: This article was originally published on 1 दिसम्बर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

वहीँ अगले महीने भी बैंकों में छुट्टियों की भरमार है। देश के कई राज्यों में अलग अलग दिन छुट्टी का एलान किया है। दिसंबर 2025 के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कुल 18 बैंक हॉलिडे का ऐलान किया है। ये छुट्टियां हर राज्य के त्योहारों, स्थानीय आयोजनों और स्मृति दिवसों के आधार पर तय की गई है। यहां जानें RBI ने कल 1 दिंसबर को किस कारण बैंकों को छुट्टी दी है।

जानें सोमवार 1 दिसंबर को कहाँ कहाँ बंद रहेंगे बैंक

जानकरी के लिए बता दे की 1 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में बैंक बंद रहेंगे। यहां राज्य स्थापना दिवस (State Inauguration Day) और इंडिजिनस फेथ डे मनाया जाता है। 1 दिसंबर इन दोनों राज्यों के लिए बेहद खास दिन होता है।

दिसंबर 2025 में बैंकों में छुट्टियों की लिस्ट

1 दिसंबर (सोमवार) – ईटानगर और कोहिमा: उद्घाटन दिवस/स्वदेशी आस्था दिवस पर बैंक बंद

3 दिसंबर (बुधवार) – गोवा: सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व पर बैंक बंद

7 दिसंबर (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश

12 दिसंबर (शुक्रवार) – शिलांग: पा तोगन नेंगमिनजा संगमा की पुण्यतिथि पर अवकाश

13 दिसंबर (दूसरा शनिवार) – पूरे देश में बैंक बंद

14 दिसंबर (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश

18 दिसंबर (गुरुवार) – शिलांग: यू सोसो थाम की पुण्यतिथि पर छुट्टी

19 दिसंबर (शुक्रवार) – पणजी: गोवा मुक्ति दिवस पर बैंक बंद

20, 21, 22 दिसंबर (शनिवार, रविवार, सोमवार) – सिक्किम: लोसूंग/नामसूंग और नए साल के उत्सव पर लगातार तीन दिन अवकाश

24 दिसंबर (बुधवार) – आइजोल, कोहिमा, शिलांग: क्रिसमस ईव पर बैंक बंद; बाकी देश में सामान्य कामकाज

25 दिसंबर (गुरुवार) – पूरे देश में क्रिसमस पर बैंक बंद

26 दिसंबर (शुक्रवार) – आइजोल, कोहिमा, शिलांग: क्रिसमस सेलिब्रेशन पर बैंक बंद

27 दिसंबर (शनिवार) – चौथा शनिवार, पूरे देश में अवकाश; कोहिमा में क्रिसमस की वजह से भी छुट्टी

28 दिसंबर (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश

30 दिसंबर (मंगलवार) – शिलांग: यू कियांग नांगबाह की पुण्यतिथि पर बैंक बंद

31 दिसंबर (बुधवार) – आइजोल और इंफाल: न्यू ईयर ईव और इमोइनु इराटपा पर अवकाश

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...