Archive Notice: This article was originally published on 20 जनवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की लाडली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। लाड़ली बहनों के खाते में जल्द हीं सरकार के द्वारा ₹100000 की राशि भेजी जाएगी। बता दे कि यह राशि बहनों को गोपालन योजना से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने के लिए दी जा रही है। इस योजना के शुरू होने से राज्य में पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा और लाडली बहन भी आत्मनिर्भर बन पाएगी।

 राज्य के सवा करोड़ लाडली बहनों को गोपालन से जोड़ने की योजना बनाई जा रही है। 1लाख-1 लाख रुपए दिए जाएंगे। आगामी बजट में इसका ऐलान किया जा सकता है। यह लाडली बहनों को एक बड़ी सौगात साबित हो सकती है।

अभी मध्य प्रदेश में रोजाना 591 लाख लीटर दूध का उत्पादन किया जा रहा है हालांकि सरकार के द्वारा दूध उत्पादन में 20% बढ़ोतरी का लक्ष्य रखा गया है और इसके अंतर्गत ही इस योजना की शुरुआत की जा रही है।

पात्र महिलाओं को 1 लाख रुपए तक दिए जाएंगे
मध्य प्रदेश का पशुपालन विभाग लाडली बहन गोपालन योजना का खाका तैयार कर रहा है। इस योजना के अंतर्गत अनुदान पर लाडली बहनों को गए दी जाएगी और पात्र महिलाओं को ₹100000 की राशि भी दी जाएगी।राज्य में एससी एसटी वर्ग की महिलाओं को 33 परसेंट अनुदान राशि दिया जाएगा वही ओबीसी महिलाओं को 25 परसेंट अनुदान राशि दी जाएगी।
 

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...