Archive Notice: This article was originally published on 29 दिसम्बर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

25487 पदों पर भर्ती

SSC ने बताया है कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF), असम राइफल्स और सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) में कॉन्स्टेबल (GD) के 25487 पदों पर भर्तियां की जाएंगी.

कब से कब होगा आवेदन

SSC के अनुसार, एक दिसंबर से आवेदन शुरू हो चुका है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 31 दिसंबर रात 11 बजे तक है. वहीं, शुल्क भुगतान की लास्ट तारीख एक जनवरी रात 11 बजे तक है. एसएससी के अनुसार आवेदन केवल आनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे.

कैसे और कब होगी ये परीक्षा?

SSC ने भर्ती की घोषणा करने के साथ कई और बड़े ऐलान भी किए हैं. कर्मचारी चयन आयोग ने बताया है कि यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित यानी कम्प्यूटर बेस्ड होगी. सबसे अहम बात यह है कि परीक्षा फरवरी-अप्रैल 2026 के बीच की तारीखों पर हो सकती है.

महिला के लिए भी है पद

आपको बता दें कि 25487 पदों में पुरुष वर्ग में 23467 और महिला वर्ग में 2020 पद हैं.
पुरुष पद की बात करें तो SC के 3433,
एसटी के 2091 और अनारक्षित के 10198 पद हैं.

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...