Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
लियो डिस्ट्रिक्ट 3233ई-1 व लियो क्लब सीकर ने दीपावली स्नेह मिलन बाइस्कोप मॉल स्थित पकवान नवाब साहब एंड रेस्टोरेंट में कार्यक्रम आयोजन किया। कार्यक्रम में क्लब के लगभग 40 सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम संयोजक लियो राधिका बियानी, लियो नीरज अग्रवाल ने बताया कि दिवाली स्नेह मिलन व लियो क्लब सीकर की 37 वीं वर्षगांठ बड़ी धूमधाम से मनाई जिसमें क्लब सदस्यों के लिए बोर्ड गेम्स, पासिंग पीलो, कपल डांस व हाई टी आदि भी रखे गए। स्नेह मिलन पश्चात डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लियो सज्जन अग्रवाल व क्लब अध्यक्ष लियो अनीश खान ने इस महीने के विभिन्न गतिविधियों को साझा किया।
