Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
आज मंगलवार को लियो डिस्ट्रिक्ट 3233ई-1व लियो क्लब सीकर द्वारा आर.टी.ओ. ऑफिस कच्ची बस्ती में बच्चों को स्टेशनरी व उपहार बांटे गए | इस दौरान क्लब सदस्य लियो प्रकाश मगंनानी ने सांता क्लाज के वेश में बच्चों को उपहार व खुशियां बांटी | क्लब अध्यक्ष लियो अनीश खान ने ईसा मसीह का जीवन परिचय तथा उनसे जुड़ी कई रोचक जानकारियां दी| कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लियो सज्जन अग्रवाल कार्यक्रम संयोजक लियो अंकुश भार्गव,लियो शेखर अग्रवाल, लियो अभिषेक तिवारी ,कोषाध्यक्ष लियो पलक मंगनानी, लियो विकास कुमावत, लियो नीरज अग्रवाल, लियो वेदिका अग्रवाल, लियो जितेंद्र खेतान आदि क्लब सदस्य मौजूद रहे |
