Archive Notice: This article was originally published on 1 दिसम्बर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

क्या है एलआईसी का जीवन शांति प्लान?

LIC का यह प्लान एक non linked non participating pension plan है। इसमें निवेशक को एक बार प्रीमियम भरना है इसके बाद उसे हर महीने पेंशन मिलती रहेगी। यह प्लान लाइफ टाइम पेंशन की गारंटी देता है इसके साथ ही इसमें जोखिम मुक्त निवेश होता है और लोन की सुविधा भी होती है।

हर महीने मिलेगा पेंशन

एलआईसी के जीवन शांति प्लान में अगर आप 10 लाख रुपए निवेश करते हैं तो आपको हर महीने 8570 रुपए का पेंशन मिलेगा। इसमें 18 से लेकर 80 साल तक के लोग निवेश कर सकते हैं। आप अगर रिटायरमेंट के बाद नियमित आय चाहते हैं तो इस प्लान में निवेश कर सकते हैं।

कैसे करें इसके लिए आवेदन

आवेदन करने के लिए आपको एलआईसी के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा और वहां आपको LIC जीवन शांति प्लान चुनना होगा। इसमें आपको सिंगल प्रीमियम भरना होगा और पॉलिसी जारी होते ही पेंशन शुरू हो जाएगी।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...