Archive Notice: This article was originally published on 31 जनवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Haryana ACB Action: हरियाणा से फिर बड़ी खबर सामने आ रही है।  जहाँ खाकी एक बार फिर दागदार हो गई है।  जानकारी के लिए बता दे की ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना शहर गोहाना में तैनात एस.आई. जीत सिंह को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ए.सी.बी.) रोहतक की टीम 1.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। बता दे की प्रदेश में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पिछले कुछ समय से जीरो टॉलरेंस निति पर काम कर रही है और लगातार रिश्वतखोरो पर नकेल कसने का काम कर रही है। 

यहाँ समझिए पूरा मामला 

जानकारी के लिए बता दे की सोनीपत में जवाहर नगर के राजेश कुमार ने ए.सी.बी. को शिकायत दी कि उसकी बहन के देवर पवन के खिलाफ थाना शहर गोहाना में अक्तूबर 2025 में केस दर्ज हुआ था। पवन ने सैक्टर-7 में पी.एन.एल. मोर दैन बैंक के नाम से एक संस्था बनाई थी। उसने कम समय में पैसे डबल करने का लालच देकर करोड़ों रुपए जमा करवाए। कई लोगों ने बताया कि जब उनकी एफ.डी. पूरी होने का समय आया तो पवन बैंक का ताला लगाकर भाग गया। पवन के साथ अन्य लोगों पर भी केस दर्ज हुआ था। ACB Action

3.50 लाख रुपए रिश्वत के तौर पर वसूले

मिली जानकारी के मुताबिक बता दे कि आरोप है कि पवन की गिरफ्तारी के बाद जांच अधिकारी एस. आई. जीत सिंह ने परिवार के अन्य सदस्यों के नाम केस से निकालने के एवज में 10 लाख रुपए की मांग की। वहीँ रिमांड के दौरान मारपीट करने और परिवार के अन्य निर्दोष सदस्यों को गिरफ्तार करने की धमकी देकर पहले 3.50 लाख रुपए भी ऐंठे। अब सौदा होने के बाद शिकायतकर्ता ने बताया कि रिश्वत की मांग से संबंधित बातचीत को उसने रिकार्ड कर लिया था। शिकायत मिलने के तुरंत बाद ACB कि टीम हरकत में आई और नई सब्जी मंडी गोहाना क्षेत्र में ए.सी.बी. की टीम ने एस. आई. को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।ACB Action

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...