Archive Notice: This article was originally published on 19 नवम्बर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

जानकारी के लिए बता दे कि दोनों अधिकारियों के अनुभव, नेतृत्व क्षमता और सेवा रिकॉर्ड लंबे समय से उत्कृष्ट माने जाते रहे हैं। इनकी पदोन्नति के बाद अब हरियाणा में डीजीपी रैंक के अधिकारियों की कुल संख्या 7 हो गई है।Haryana IAS Transfer

कौन हैं दोनों IPS अधिकारी?

आईपीएस आलोक मित्तल

जन्म: 1969, प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)
आईपीएस बैच: 1993

वर्तमान पद: डीजीपी रैंक पर प्रमोट, फिलहाल हरियाणा ACB (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) के प्रमुख

विशेष योगदान: भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाइयों में अहम भूमिका, हरियाणा और राष्ट्रीय स्तर पर कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएँ Haryana IAS Transfer

आईपीएस अर्शिंदर चावला

जन्म: 8 सितंबर 1967, अंबाला (हरियाणा)

आईपीएस सेवा में शामिल: 5 सितंबर 1993

वर्तमान भूमिका: हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन के निदेशक—जहाँ प्रशिक्षण व पुलिस सुधारों से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य संभाल रहे हैं

हाल ही दोनों के नाम कि मिली थी मंजूरी

जानकारी के लिए बता दे कि हाल ही में हुई डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (DPC) की बैठक में दोनों नामों को मंजूरी मिल चुकी थी, जिसके बाद अब औपचारिक आदेश जारी हुए हैं। Haryana IAS Transfer

प्रमोशन आईपीएस (कैडर) नियम, 1954 के नियम 8 और आईपीएस (वेतन) नियम, 2016 के नियम 12(7) के तहत दिया गया है। दोनों अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स के लेवल–16 (₹2,05,400–2,24,000) में स्थान दिया गया है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...